फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Money laundering case: दाऊद कराची में, भांजे अली शाह ने ईडी को बताया, महाराष्ट्र के गृह मंत्री बोले- अब केंद्र दबोचे

Tue, 24 May 2022 01:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अली शाह दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का बेटा है। उसने ईडी को यह भी बताया कि उसका परिवार और वह दाऊद के संपर्क में नहीं है।
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम को लेकर उसके भांजे अली शाह पारकर ने बड़ा दावा किया है। अली शाह ने ईडी द्वारा की गई पूछताछ में कहा कि दाऊद पाकिस्तान के कराची में है। हमारा परिवार उसके संपर्क में नहीं है। 

विज्ञापन

अली शाह दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का बेटा है। उसने ईडी को यह भी बताया कि उसका परिवार और वह दाऊद के संपर्क में नहीं है। दाऊद की पत्नी महजबीन त्योहारों के दौरान अली शाह की पत्नी और बहनों से संपर्क करती है। ईडी दाऊद इब्राहिम से जुड़ी संपत्तियों की खरीद फरोख्त से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच व उससे संबंधित लोगों से पूछताछ कर रहा है। इसी से जुड़े मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक भी जेल में हैं। 

यूएन की आतंकी सूची में भी शामिल
दाऊद इब्राहिम मुंबई बम धमाकों व कई आतंकी घटनाओं के सिलसिले में भारत की सुरक्षा एजेंसियों के लिए वांछित है। वह पिछले कई सालों से सामने नहीं आया है। उसके कभी दुबई में होने तो कभी कराची में होने के दावे किया जाते हैं। भारत में फैले उसके अवैध कारोबार पर पिछले सालों में लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। मुंबई में उसकी संपत्तियों को जब्त कर नीलाम किया जा चुका है। वह अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के मामलों में यूएन की आतंकी सूची में भी शामिल है। भारत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा है। 
विज्ञापन




कराची के नूराबाद में आलीशान बंगला
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के अनुसार दाऊद इब्राहिम को पाकिस्तान के रावलपिंडी और कराची के पते पर कई पाकिस्तानी पासपोर्ट भी जारी किए गए थे। यूएन की आतंकियों की सूची के अनुसार कराची के नूराबद इलाके में दाऊद का आलीशान बंगला है। 

कहां है दाऊद पता चल गया, अब केंद्र पकड़े : पाटिल
उधर, महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा है कि दाऊद की लोकेशन पहले पता नहीं थी। अब यदि पता चल गई है तो केंद्र सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और उसे पकड़ने के लिए कार्रवाई करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें