मुंबई पुलिस ने सौरभ त्रिपाठी के खिलाफ 10 लाख रुपये की रंगदारी वसूली का मामला दर्ज किया था। इस मामले में बीते छह अप्रैल को आईपीएम सौरभ त्रिपाठी के जीजा असिस्टेंट सेल्स कमिश्नर आशुतोष कुमार मिश्रा को गिरफ़्तार किया था।
रंगदारी वसूली मामले निलंबित चल रहे आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के खिलाफ एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि, उन्होंने मुंबई के मालाबार हिल इलाके में एक कारोबारी से 55 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। पूर्व में उनके खिलाफ 10 लाख रुपये की रंगदारी वूसलने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद आईपीएस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया था। तब से वह फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, मुंबई पुलिस ने दक्षिण मुंबई के फोफले वाड़ी में आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के खिलाफ 10 लाख रुपये की रंगदारी वसूली का मामला दर्ज किया था। इस मामले में बीते छह अप्रैल को आईपीएम सौरभ त्रिपाठी के जीजा असिस्टेंट सेल्स कमिश्नर आशुतोष कुमार मिश्रा को गिरफ़्तार किया था। वह फरार चल रहे सौरभ त्रिपाठी से लगातार संपर्क में थे। पुलिस इस मामले में सौरभ त्रिपाठी के माता-पिता के घर पर भी छापेमारी कर चुकी है।
बस्ती से गिरफ्तार हुए थे सौरभ त्रिपाठी के जीजा
आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के जीजा आशुतोष कुमार मिश्रा को बस्ती जिले से गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस उन्हें रिमांड पर मुंबई लाई थी, आठ अप्रैल से वह पुलिस की ही हिरासत में हैं। आशुतोष पिछले चार साल से बस्ती में असिस्टेंट सेल्स कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे।