फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: आठ साल के बच्चे के साथ कुकर्म, अदालत ने 26 साल के आरोपी को सुनाया 20 साल का कठोर कारावास

Thu, 25 Apr 2024 01:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सुनवाई के दौरान छह गवाहों से पूछताछ की गई। साथ ही अदालत में पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट भी पेश की गई थी। हालांकि, आरोपी ने अपने बचाव में कहा कि घटना कोविड-19 के दौरान की है।
विज्ञापन
court room - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग लड़के का शोषण करने वाले एक युवक को मुंबई की विशेष अदालत ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश प्रिया बंकर ने छह अप्रैल को 26 साल के युवक को सजा सुनाई। उन्होंने कहा कि पीड़ित के दिमाग में अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का लंबे समय तक घाव रहेगा। भविष्य में भी वह मानसिक रूप से परेशान रहेगा। उसका पूरा जीवन इस घटना के कारण प्रभावित रहेगा। 

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

दरअसल, मामला साल 2020 का है। आठ साल का पीड़ित बच्चा अपने घर के पास खेल रहा था। इस दौरान आरोपी उसके पास आया और खेलने के लिए उसे मंदिर में बुलाया। आरोपी ने लड़के को पैसे भी देने की कोशिश की। बच्चा मंदिर पहुंचा था तो आरोपी ने उसके साथ कुकर्म किया। आरोपी ने पीड़ित को धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो उसका अंजाम बहुत खतरनाक होगा। इसके बाद पीड़ित ने घर आकर अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। मां-बाप ने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की और मामले में पुलिस ने 22 जुलाई 2020 को केस दर्ज कर लिया। 

आरोपी ने अपने पक्ष में कही यह बात
सुनवाई के दौरान छह गवाहों से पूछताछ की गई। साथ ही अदालत में पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट भी पेश की गई थी। हालांकि, आरोपी ने अपने बचाव में कहा कि घटना कोविड-19 के दौरान की है। उस वक्त तो लॉकडाउन था। लोगों को अपने घर से बाहर निकलनेे की भी अनुमति नहीं थी। इस पर अदालत ने कहा कि उस समय लॉकडाउन जरूर था लेकिन इतनी लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने की अनुमति जरूर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें