फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS: सुभाष चंद्र के सपने को साकार करने की दिशा में युवाओं को करना होगा काम; भागवत ने नेताजी को किया नमन

Tue, 23 Jan 2024 06:43 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मोहन भागवत ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जानते थे कि उनके सपने सिर्फ एक पीढ़ी में पूरे नहीं हो सकते। इस पर उनके बाद की पीढ़ियों को लगातार काम करना होगा। इस दौरान भागवत ने जनता के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में उनकी भूमिका पर जोर दिया।
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : X/BJP4India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पश्चिम बंगाल में एक रैली के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि इस दिन केवल नेताजी को याद करना पर्याप्त नहीं है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमें नेताजी को न केवल स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान के लिए याद करना चाहिए। हमें उनके गुणों, आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात करना चाहिए। साथ ही आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने एक मजबूत देश के निर्माण के उनके सपने को साकार करने की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

विज्ञापन


वे पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में आरएसएस की एक रैली में सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती मना रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर उनके सपने अभी भी अधूरे हैं, तो उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी किसकी है? अगर वह देखेंगे कि वर्तमान पीढ़ी इसे हासिल करने के लिए काम कर रही है, तभी यह पूरा होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को नेताजी की आकांक्षाओं को साकार करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम करना चाहिए।

अपने संबोधन में मोहन भागवत ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जानते थे कि उनके सपने सिर्फ एक पीढ़ी में पूरे नहीं हो सकते। इस पर उनके बाद की पीढ़ियों को लगातार काम करना होगा। इस दौरान भागवत ने जनता के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में उनकी भूमिका पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें