फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन भागवत ने प्रवासी कामगारों के लिए रोजगार मुहैया कराने पर स्वयंसेवकों से की चर्चा

Thu, 26 Nov 2020 01:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, भुवनेश्वर
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख भागवत - फोटो : Facebook
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कोरोना महामारी के दौरान संगठन द्वारा चलाई गई विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने दूसरी जगहों से अपने पैतृक स्थान पर लौटे प्रवासी कामगारों के पुनर्वास और रोजगार सुनिश्चित कराने को लेकर स्वयंसेवकों से चर्चा की।  

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि भुवनेश्वर में हो रही संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के पहले दिन कोरोना महामारी से उत्पन्न हालात समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान संघ प्रमुख ने लोगों की कठिनाइयों को कम करने में क्षेत्र के स्वयंसेवकों द्वारा निभाई गई भूमिका की समीक्षा की।

बैठक में ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम के अलावा अंडमान-निकोबार से 35 शीर्ष संघ पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। बैठक बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। कोरोना के चलते इस साल सभी क्षेत्रों के संघ पदाधिकारियों की एक ही जगह की बजाए अलग-अलग क्षेत्रों में बैठक की जा रही है।
विज्ञापन


एक सूत्र ने बताया कि दिनभर चली चर्चा के दौरान भागवत ने कोरोना महामारी के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी धैर्यपूर्वक सुनी। स्वयंसेवकों द्वारा जनकल्याणकारी कार्यों को प्रमुखता से बताया गया। संघ प्रमुख बृहस्पतिवार को अपनी बात रखेंगे। बैठक के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों को भी उठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें