फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में थी केजरीवाल के जीत की दवा

Tue, 11 Feb 2020 06:29 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोहल्ला क्लीनिक की शुरूआत की थी। यह नाम सुनने में थोड़ा सा अटपटा लगता था लेकिन इसका असर दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी दिखा। मोहल्ला क्लिनिक परियोजना देश में सबसे पहले दिल्ली में शुरू हुई और आम आदमी पार्टी की सरकार को इसका श्रेय जाता है।

विज्ञापन





इसका सीधा उद्देश्य लोगों को मुफ्त स्वास्थ सेवाएं मुहैया करना था। यह एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जहां लोग सर्दी-जुकाम से लेकर बुखार तक का इलाज करवा सकते हैं। उन्हें दवाएं भी मुफ्त मिलती हैं। यहां मरीजों को दवा, डायग्नोस्टिक्स सहित डॉक्टरी परामर्श मुफ्त में मिलते हैं। मोहल्ला क्लिनिक को शुरू करने के पीछे सबसे बड़ी वजह थी सरकारी अस्पतालों की भीड़ को कम करना।

सरकार की योजना है कि अस्पतालों में बड़े और गंभीर रोगों के बीमारों को पूरा इलाज मिले और छोटे-मोटे रोगों का इलाज मोहल्ले में ही मिल जाए। मोहल्ला क्लीनिक की परिकल्पना के पीछे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, झुग्गी बस्तियों में रहने वाले, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पैसा खर्च करने में अक्षम लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें