फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नोटबंदी हुई फेल, सजा भुगतने के लिए चौराहे पर खड़े हों मोदी'

Tue, 27 Dec 2016 04:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वायदा याद दिलाते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि मोदी जी को खुद से अपनी सजा लेने के लिए चौराहा ढूढ़ने का समय आ गया है।
विज्ञापन


सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए लालू ने कहा कि मोदीजी ने खुद ही कहा था कि नोटबंदी सफल नहीं हुआ तो किसी भी चौराहे पर मुझे सजा दी जाए। अब 50 दिन भी होने को आए हैं, नोटबंदी सफल भी नहीं हुआ। ऐसे में मोदीजी बताएं कि उन्हें किस चौराहे पर सजा दी जाए। 

इससे पहले लालू ने नोटबंदी के खिलाफ महाधरना को सफल बनाने के लिए एक प्रचार रथ को रवाना किया। दस सर्कुलर रोड स्थित अपने आवास से लालू ने रथ को रवाना किया। इस मौके पर राजद अध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी के खिलाफ राजद ने आंदोलन की शुरुआत कर दी है और धरना के बाद गांधी मैदान में भी बड़ी रैली की जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा पर शिवसेना के बयान का राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने समर्थन किया। नोटबंदी, कैशलेस और बेनामी संपत्ति का राग अलापने वाले मोदी को जल्द ही कालाधन का भी हिसाब देना होगा
विज्ञापन

लालू का पूरा परिवार सोशल मीडिया पर नोटबंदी के खिलाफ एक्टिव है

लालू प्रसाद यादव
नोटबंदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर लालू परिवार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का अब पूरा परिवार सोशल मीडिया पर नोटबंदी के खिलाफ एक्टिव हो गया है। सोशल मीडिया पर खुद लालू प्रसाद के अलावा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव, सांसद मीसा भारती के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी सक्रिय हैं। 

लालू प्रसाद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पार्टी की ओर से नोटबंदी पर सवाल खड़े करते हुए कई पोस्ट किए हैं। पोस्टरनुमा पोस्ट पर नोटबंदी के खिलाफ बहुत सारी बातें लिखी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर राबड़ी देवी ने अपने फेसबुक पर नोटबंदी के खिलाफ  लिखा है कि नोटबंदी की क्या पहचान, भ्रष्ट मस्त, गरीब परेशान है। 

तेजस्वी यादव ने लिखा है कि महाधरना को सफल बनाएं, निष्ठुर सरकार को पूंजीवादी नींद से जगाएं। स्वास्थ्य मंत्री ने भी नोटबंदी के खिलाफ लिखते हुए कहा है कि क्या अच्छे दिन का यही था वादा। राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी विदेशी पत्रिका के हवाले से लिखा है कि नोटबंदी बिल्कुल हैरान करने वाला है।

यूपी में भाजपा का कोई पता नहीं : राजद प्रमुख
उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर लालू ने कहा कि भाजपा का जो हाल बिहार में हुआ, वही यूपी में होने वाला है। उन्होंने कहा कि यूपी में मुलायम सिंह की पार्टी चुनाव जीतेगी और वहां भाजपा का कोई पता नहीं है। 

लालू ने कहा कि मोदी जहां मदारी की तरह डमरू बजा रहे हैं, वहीं उनके भक्त हमेशा की तरह सिर्फ मोदी-मोदी कर रहे हैं। लालू ने कहा कि बिहार के बाद अब हम लोग यूपी चुनाव में लैंड करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें