तमिलनाडु की
एआईएडीएमके सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी शनिवार को चेन्नई पहुंचेंगे। इस योजना के तहत कामकाजी महिलाओं को दो पहिया वाहन खरीदने पर 50 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी।
यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता (अम्मा) को समर्पित है। पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की इस ‘अम्मा दो पहिया योजना’ को उनके जयंती पर शुरू किया जाएगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अगले दो दिनों में तमिलनाडु के अलावा प्रधानमंत्री दमन, पुदुचेरी और गुजरात का भी दौरा करेंगे।
शनिवार को प्रधानमंत्री दमन जाएंगे और कई विकास योजनाओं को लांच करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभांवितों को प्रमाणपत्र देंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वे तमिलनाडु जाएंगे और वहां दो पहिया योजना के उद्घाटन में शामिल होंगे।