सरकार चाहती है कि लोग सब्सिडी छोड़ यात्रा का पूरा खर्चा खुद वहन करें
- फोटो : Reuters
प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे से कहा है कि वह यात्रियों को दी जाने वाली सब्सिडी और रेल के सफर में आने वाले असली खर्च का प्रचार करें। इसके पीछे सरकार का मकसद है कि लोगों को पता चले कि रेलवे को कितना अधिक भार उठाना पड़ रहा है।
इकनाॅमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते महीने सड़क और रेल परिवहन क्षेत्र के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मोदी ने ये निर्देश दिए। दरअसल, मोदी एलपीजी गैस सिलिंडर छोड़ने की तरह ही रेलवे के लिए भी अभियान चलाना चाहते हैं। मोदी इसके जरिए यात्रियों से अपील करना चाहते हैं कि अगर आप सक्षम हैं तो सब्सिडी छोड़ यात्रा का पूरा खर्चा खुद वहन करें।