फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reciprocal Tariffs: मोदी अपने अच्छे दोस्त को याद दिलाएं- WTO में T का मतलब ट्रंप नहीं, ट्रेड; कांग्रेस का तंज

Tue, 25 Feb 2025 03:09 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसा गया है। जिसमें कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि, वे अपने अच्छे दोस्त को याद दिलाएं कि डब्ल्यूटीओ में 'टी' का मतलब ट्रेड (व्यापार) है, न कि ट्रंप। कांग्रेस की ये टिप्पणी अमेरिका की तरफ से भारत पर पारस्परिक शुल्क लगाने की बात कहने के बाद आई है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि पारस्परिक शुल्क अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सभी स्वीकृत सिद्धांतों के खिलाफ है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि उन्हें हिम्मत जुटाकर अपने 'अच्छे दोस्त' डोनाल्ड ट्रंप को याद दिलाना चाहिए कि डब्ल्यूटीओ में 'टी' का मतलब ट्रेड (व्यापार) है, न कि ट्रंप।
विज्ञापन




कांग्रेस की तरफ से यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका जल्द ही भारत और चीन जैसे देशों पर पारस्परिक शुल्क लगाएगा। इसका मतलब यह है कि अमेरिका उन देशों पर वही टैक्स लगाएगा, जो वे अमेरिकी उत्पादों पर लगाते हैं। 

कांग्रेस का मोदी सरकार पर सवाल
कांग्रेस के संचार प्रमुख जयराम रमेश ने इस नीति को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के सिद्धांतों के खिलाफ बताया। कांग्रेस ने सरकार से जवाब मांगा है कि वह इस नई अमेरिकी नीति का मुकाबला कैसे करेगी और भारतीय व्यापार, उद्योग और किसानों के हितों की रक्षा कैसे करेगी। वहीं, कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने मोदी सरकार से पांच बड़े सवाल पूछे हैं:  
  1. अगर अमेरिका से आयात बढ़ता है, तो भारत के किसानों पर इसका क्या असर पड़ेगा? सरकार उनकी सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाएगी?
  2. क्या सरकार अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी दर्जा देने पर विचार करेगी ताकि किसानों की आमदनी सुरक्षित की जा सके?
  3. क्या भारतीय सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि भारत अमेरिकी कृषि उत्पादों का कचरा घर न बन जाए और सस्ते अमेरिकी उत्पाद यहां न भरे जाएं?
  4. अमेरिका के टैरिफ के जवाब में भारतीय निर्यात महंगा होगा, जिससे एमएसएमई सेक्टर प्रभावित होगा। सरकार इसे कैसे बचाएगी?
  5. पारस्परिक शुल्क से भारत की जीडीपी पर क्या असर पड़ेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें