केंद्र सरकार अब आप तक सिर्फ चिट्ठी और स्पीडपोस्ट ही नहीं गंगाजल भी पहुंचाएगी। ये गंगाजल हरिद्वार और ऋषिकेश से सीधे लोगों तक पहुंचेगी। इस बात की घोषणा केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कही। उन्होंने कहा कि डाक विभाग की मदद से लोगों तक गंगाजल पहुंचाया जाएगी। फिलवक्त में यह जानकारी नहीं है कि सरकार गंगाजल की क्या कीमत लगाएगी?
इस दौरान रवि शंकर ने डिजिटल इंडिया की प्रचार गाड़ी को भी रवाना किया जो पूरे देश में सरकार की योजनाओं का प्रचार करेगी।
ई संपर्क नाम के पोर्टल और उमंग एप को लॉन्च करने के मौके पर रविशंकर ने कहा कि यह जनता और सरकार के बीच संवाद कको बेहतर बनाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल इंडिया के अंतर्गत अगले पांच साल में भारत की इकॉनमी10 खरब डॉलर की हो जाएगी।
रविशंकर ने इस बात की जानकारी भी दी कि कैग की ओर से स्पीड पोस्ट को देश की सबसे अच्छी मेल डिलीवरी सर्विस का अवार्ड दिया है। सूचना प्रौद्योगकी उद्योग के बारे में बात करते हुए रविशंकर ने बताया कि 2015-16 में यह क्षेत्र नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है और नौकरी के कई मौके मिले हैं।