फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं वाराणसी का सांसद, आपका पक्का यजमान'

Sat, 03 Sep 2016 03:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर वियतनाम पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राजधानी हनोई में शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान मोदी ने वियतनाम के प्रधानमंत्री नेगूयेन जुआन पुह और राष्ट्रपति से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन


इसके बाद भारत और वियतनाम के बीच रक्षा, आईटी और विभिन्न क्षेत्रों में हुए कुल 12 महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। दोनों देशों ने साझा बयान जारी करते हुए एक दूसरे के साथ रिश्तों को और मजबूत बनाने पर बल दिया प्रधानमंत्री मोदी ने वियतनाम में साफ्टवेयर पार्क की स्‍थापना के लिए 5 मिलियन डॉलर की मदद की भी घोषणा की। 

इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री ने वियतनाम के साथ रक्षा सहयोग को और सुविधाजनक बनाने के लिए 500 मिलियन डॉलर की ऋण की एक नई व्यवस्‍था की घोषणा की। उन्होंने दोनों देशों के बीच साल 2020 तक द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य 15 बिलियन डॉलर निर्धारित करने की बात भी कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : twitter
मोदी ने कहा कि आसियान देशों के समन्वयक के रूप में वियतनाम के नेतृत्व में, हम सभी क्षेत्रों में एक मजबूत भारतीय-आसियान भागीदारी की दिशा में काम करेंगे। 

उन्होंने कहा कि वियतनाम प्रधानमंत्री और मैं हमारी रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करने और हमारे साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से सहमत हैं। 

वियतनाम दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्‍थाओं में से एक है। इससे पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री का हनोई पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने वियतनाम के पूर्व प्रधानमंत्री और 20 सदी के बड़े नेताओं में शुमार हो चिन मिन्ह को उनकी कब्र पर पहुंचकर श्रद्धाजंलि दी।

इसके बाद हनोई के प्राचीन बौद्ध मंदिर पहुंचे मोदी ने बौद्ध भिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं वाराणसी का सांसद हूं और वो सारनाथ की भूमि है। मैं आपका पक्का यजमान हूं और आपको वाराणसी आने के लिए निमंत्रित करता हूं। आप भी वहां आकर बौद्ध संस्कृति का अनुभव कीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें