गायों की दशा सुधारने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए बेशक देश में इस समय बड़ी बहस छिड़ी हो लेकिन उनकी दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। इसका नजारा देखने को मिला गुजरात के अहमदाबाद में।
जहां एक गाय के पेट से ऑपरेशन के दौरान 100 किलो के करीब कूड़ा-कबाड़ निकला। डॉक्टरों ने बड़ी मशक्कत के बाद गाय का जीवन बचाया।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अहमदाबाद के जीवदया चैरिटेबिल ट्रस्ट के डॉक्टर शुक्रवार को उस समय हैरत में पड़ गए जब उनके पास एक बीमार गाय को लाया गया।
गाय के पेट में से लगभग 100 किलो के करीब कूड़ा और कबाड़ निकला, जिसमें लोहे के टुकड़े, प्लास्टिक बैग, मौजें आदि चीजें मिलीं। ट्रस्ट के कार्तिक शास्त्री ने बताया कि गाय को अहमदाबाद के साबरमति इलाके से यहां लाया गया था।