फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोदी के मंत्री ने 'भाभीजी' को किया चैलेंज, ये वीडियो अपलोड कर दिया जवाब

Thu, 24 May 2018 06:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का फिटनेस चैलेंज इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। फिटनेस के लिए जागरूक करने वाले राठौड़ का यह चैलेंज #HumFitTohIndiaFit हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर वायरल है। 

विज्ञापन


उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को भी इस स्वीकार करने का चैलेंज दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार किया और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ बढ़ा दिया। जिसके बाद बुधवार को सोशल मीडिया फिटनेस वीडियो से भर गया। 

वहीं इस चैलेंज को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने भी स्वीकार किया। वह अपने ऑफिस में ही अपनी फिटनेस को दर्शाते नजर आए। उन्होंने कुर्सी और जमीन पर कई पुशअप लगाए। एक्सरसाइज का वीडियो शेयर कर फिटनेस चैलेंज एक्टर सलमान खान और छोटे पर्दे पर 'भाभीजी' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस सौम्या टंडन को आगे बढ़ा दिया।  
विज्ञापन

 



जिसके बाद सौम्या टंडन ने इसे स्वीकार किया और जवाब में अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में फिटनेस वीडियो शेयर किया। जिसमें वह कड़ी एक्सरसाइज करती नजर आ रहीं हैं।
 



बता दें कि सौम्या टंडन टीवी की एक मशहूर हस्ती हैं। छोटे पर्दे का पॉपुलर शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ नाम के सीरियल में वह अनीता का किरदार निभाती हैं। इस शो में चार किरदार आशिफ शेख (विभूति), सौम्या टंडन (अनीता), शुभांगी आत्रे पूरे (अंगूरी) और रोहिताश गौड़ (तिवारीजी) मुख्यरूप में हैं। ये शो हर घर में बहुत पॉपुलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें