फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के दो साल: गरीब अल्पसंख्यकों के कौशल विकास पर रहा फोकस

Thu, 26 May 2016 12:51 PM IST
शादाब रिजवी/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • मदरसों  के विकास की खातिर बजट में किया इजाफा, वर्ल्ड बैंक से भी लिया ऋण
  • अल्पसंख्यक शिल्पकारों को हुनरमंद बनाने के लिए नई योजना  ‘उस्ताद’ शुरू  
विज्ञापन
गुरुद्वारे में टेका मत्था - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने दो साल के कार्यकाल में अल्पसंख्यकों  के विकास को खास तवज्जो दी है। सरकार ने जातिगत नहीं बल्कि सबका साथ सबका विकास नारे के अनुरूप गरीब अल्पसंख्यकों के विकास का आधार बनाया है। सरकार ने खास कर बालिका शिक्षा और नौजवानों के स्किल डेवलेपमेंट (कौशल विकास) पर जोर रखा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने महत्वाकांक्षी नई विकास योजना  उस्ताद (अपग्रेडिंग  स्किल एंड ट्रेनिंग ट्रेडिशनल आर्ट/क्राफ्ट फॉर डवलपमेंट) शुरू की है। इसके तहत शिल्पकारों  के लिए डिजाइन  विकास/कैशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाए गए हैं। मदरसों के विकास और उनके बदलाव पर मोदी सरकार का जोर रहा।  इस क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट की तस्वीर देख विश्व बैंक से भी 50 मिलियन डॉलर ऋण लिया गया। नतीजतन पहली बार मदरसों में तालीम हासिल करने वाले पांच बच्चे सिविल सर्विसेज में चयनित हुए। लड़कियों को स्कॉलरशिप, फेलोशिप दी गई। केंद्र सरकार की पहल से उनकी योजनाओं से 24 मदरसों और 24 हजार बच्चों  को लाभ मिला।

शिल्पकारों  को रोजगार मुहैया कराने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलाजी (निफ्ट), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (निड ), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पैकेजिंग (आईआईपी) को सहयोगी बनाया है। इन संगठनों  का काम शिल्पकारों को ई मार्केटिंग  की जानकारी देना, उत्पादकता बढ़ाना, बेहतर डिजाइन करने में दक्ष करना, आकर्षक पैकेंजिग की जानकारी देना और मेलों  का आयोजन कर अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने में सहयोग रहेगा। ‘सीखो और कमाओ’ के नारे के साथ शिक्षा, कौशल और  समान अवसर के माध्यम से सशक्तिकरण लाने के उद्देश्य से सरकार ने रोजगारपरक ट्रेनिंग को बढ़ावा दिया।  युवाओं की खातिर बजट में इजाफा किया।
विज्ञापन


2013-14 में 20, 164 युवाओं को ट्रेनिंग दी गई। उनको काम खड़ा करने के लिए 16.99 करोड़ रुपये दिए गए।  2014-15 में 20,720 युवाओं को रोजगार के लिए 46.21 करोड़ की मदद की गई। 2015-2016 के  वित्त वर्ष में  1,23,330 युवाओं  को जोड़ा गया और उनके लिए  191.96 करोड़ रुपये फंड रिलीज किया गया। नई मंजिल और  मानस योजनाओं से ज्यादा अल्पसंखयकों को जोड़ा। स्कॉलरशिप देने में दरियादिली दिखाई। खासकर छात्राओं को तवज्जो दी गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें