जिम में एक्सरसाइज करते किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अनोखे अंदाज में युवाओं को ड्रग्स से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने जिम में एक्सरसाइज करते हुए युवाओं को ये मैसेज दिया है। ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मेरे युवा दोस्त ड्रग्स से दूर रहें। पीएम मोदी के सपने न्यू इंडिया को पूरा करें। मैं राठौर के जवाब में 30 मिनट तक जिम करता हूं।
Young friends, stay away frm drugs, be fit. Let's build @narendramodi ji's #NewIndia dream. I took out 30 mins frm work 2 respond @Ra_THORe pic.twitter.com/fkWQ8UdmRC— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) April 20, 2017
दरअसल, रिजिजू ने केंद्रीय राज्य सूचना प्रसारण और ओलंपिक चैंपियन विक्रम सिंह राठौड़ के चैलेंज पर जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट किया कि ड्यूटी पर होने की वजह से हम अपनी फिजिकल फिटनेस को टाइम नहीं दे पाते। लेकिन मेरे साथी और ओलंपिक चैंपियन राठौर इसके लिए टाइम निकालते हैं और उन्होंने मुझे भी ये चैलेंज दिया।
While doing duty we've no time for physical fitness. But my Olympian colleague @Ra_THORe manages some time & gives me a tough challenge👍 pic.twitter.com/ZKDAa2B96F
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) April 19, 2017
रिजिजू ने राठौड़ के पुश-अप्स करने वाले वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया था। 37 सेकेंड के वीडियो में म्यूजिक भी बज रहा है।