जयराम रमेश
- फोटो : सोशल मीडिया
बालासोर त्रासदी में राजनीतिक नेतृत्व भी शामिल: रमेश
रेलवे सुरक्षा आयोग (सीएसआर) की ओर से रेलवे बोर्ड को सौंपी की गई स्वतंत्र जांच रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, हम हमेशा से यही कहते रहे हैं। वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करने, बुलेट ट्रेनों को ठीक करने और विशेष कैडरों के साथ छेड़छाड़ करने की सनक में मोदी सरकार ने रेलवे सुरक्षा के बुनियादी मुद्दों पर पूरी तरह से समझौता कर दिया है। उन्होंने कहा, 'स्पष्ट रूप से बालासोर त्रासदी मानवीय गलती थी, जिसकी जड़ में प्रबंधन की विफलता है, जिसमें राजनीतिक नेतृत्व भी शामिल है।' रमेश ने ट्वीट में पूछा, रेलवे के समग्र दृष्टिकोण को पटरी पर लाने के लिए क्या करना होगा?