फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों को मोदी सरकार का तोहफा, इन ट्रेनों का किराया होगा सस्ता

Sun, 25 Mar 2018 05:49 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : जी पॉल
विज्ञापन
रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर आ रही है। सरकार कुछ रूटों पर चलने वाली शताब्दी ट्रेनों के किराए में कमी ला सकती है। ये वे रूट होंगे जिन पर यात्रियों की संख्या काफी कम है। रेलवे का लक्ष्य इसके जरिए संसाधनों का अधिकतम इस्तेमाल करना है।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 25 ऐसी शताब्दी ट्रेनों की पहचान की गई है, जिनमें इस योजना को लागू किया जा सकता है। एक अधिकारी ने कहा कि भारतीय रेलवे इससे जुड़े प्रस्ताव पर सक्रियता से काम कर रहा है। पिछले साल दो रूटों पर इस योजना को प्रायोगिक तौर पर शुरू किया गया था। उसकी सफलता से इस पहल को काफी बल मिला है। 

उन्होंने बताया कि प्रायोगिक तौर पर जिन दो रूटों पर इसे लागू किया गया है, उनमें से एक की आय में 17 फीसदी का इजाफा हुआ है और 63 फीसदी अधिक यात्रियों ने बुकिंग कराई है।
विज्ञापन


इस कदम पर ऐसे समय में विचार किया जा रहा है जब ‘ फ्लेक्सी फेयर’ की योजना को लेकर रेलवे आलोचना का सामना कर रहा है। इसको लेकर लोगों में यह धारण बनी है कि इससे शताब्दी, राजधानी और दुरंतो जैसी ट्रेनों के किरायों में वृद्धि हुई है। रेलवे 45 शताब्दी ट्रेनों का परिचालन करती है और ये देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेनों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें