फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, राहुल के रोड शो से बढ़ी सियासी सरगर्मी

Sun, 25 Mar 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीरंगपटना
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : ANI
विज्ञापन

इस साल होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मी चरम पर है। इसी क्रम में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने रविवार को राज्य के श्रीरंगपटना में रोड शो निकाला है। इस रोड शो में भारी संख्या में लोग और पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं। बता दें कि दो महीनों में यह राहुल गांधी का चौथा कर्नाटक दौरा है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि नमो एप के जरिये भारतीयों के निजी डाटा को लीक किया जा रहा है। 

इसी मुद्दे पर पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा था कि मैं नरेंद्र मोदी अपना सारा डाटा अमेरिकी कंपनियों में बैठे अपने दोस्तों को देता हूं। राहुल ने अपने ट्वीटर अकांउट पर लिखा कि हाय, मैं नरेंद्र मोदी हूं और मैं देश का पीएम हूं।
विज्ञापन


जब आप मेरे नमो एप में साइन अप करते हैं तो मैं आपका सारा डाटा अपने अमेरिकी कंपनियों के दोस्तों को दे देता हूं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया  कि लोगों की निजी जानकारियों को अमेरिकी कंपनियों के साथ साझा किया जा रहा है। 
 



अप्रैल में होने है कर्नाटक विधानसभा के चुनाव 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव अप्रैल माह के अंत में होने की संभावना है। सूत्र बताते हैं कि 20 मार्च के आसपास केंद्रीय चुनाव आयोग कर्नाटक विधानसभा चुनाव का औपचारिक ऐलान करेगा। सूबे की विधानसभा में 224 सीटें हैं। भाजपा के लिए कर्नाटक दक्षिण भारत का ऐसा राज्य है जहां भाजपा की सरकार रही है। 

वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की यहां हार उसकी अपनी करतूतों के वजह से हुई थी। बीएस येद्दियूरप्पा को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर भाजपा ने सदानंद गौड़ा और जगदीश शेट्टार पर दांव लगाया था। मगर जनता ने इन्हें खारिज कर दिया। तब कांग्रेस की जीत के बाद सिद्दारमैया सूबे के मुख्यमंत्री बने। इस दफे भाजपा ने अपनी भूल सुधारते हुए दोबारा से बीएस येद्दियूरप्पा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। 

सूबे के प्रभावशाली लिंगायत बिरादरी में उनकी मजबूत पैठ है। मगर देश के अन्य हिस्सों की तरह दक्षिण को भी कांग्रेस मुक्त बनाने की कवायद में भाजपा अकेले येद्दियूरप्पा के ही भरोसे नहीं रहना चाहती है। यही वजह है कि पार्टी रणनीतिकारों ने पीएम मोदी और अमित शाह के आयोजनों की संख्या बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे भी कर्नाटक में बढ़ाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें