फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCTC को लेकर केंद्र सरकार गंभीर, कभी पीएम मोदी ने किया था विरोध

Sun, 21 May 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार
विज्ञापन
attack
विज्ञापन
सालों से ठंडे बस्ते में पड़े नेशनल काउंटर टेररिजम सेंटर (एनसीटीसी) को लेकर एनडीए की सरकार गंभीर हो गई है। आतंकवादी गतिविधियों का सामना करने के लिए सभी बड़ी एजेंसियों के मिलकर काम करने का ये एक प्लेटफॉर्म है। केंद्रीय गृह सचिव राजीव महिर्षी ने एनसीटीसी को लेकर आईवी चीफ राजीव जैन और एनआईए के  हेड शरद कुमार से गुरुवार को मुलाकात की।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से एनसीटीसी को लेकर यह पहला बड़ा कदम है। बताया जा रहा है कि घंटों चली मीटिंग में एनसीटीसी के ढांचे और उसको लेकर कानूनी ढांचा तैयार करने को लेकर बातचीत हुई।

सूत्रों के मुताबिक अगर सभी बड़ी एजेंसियां किसी भी आतंकवादी ऑपरेशन के लिए एनसीटीसी के अंदर आती हैं, तो ये एक बहुत बड़ा कदम होगा। इस बॉडी में आईबी, एनआईए, एनएसजी व अन्य सुरक्षा एजेंसियां शामिल होंगी। इन सभी एजेंसियों के चीफ एनसीटीसी को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों की माने तो अगर एनआईए एनसीटीसी के अंतर्गत आ जाता है, तो उसे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अलग से कानूनी आदेशों के मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि आईबी एनसीटीसी में शामिल होने का कथित तौर पर विरोध कर रहा है।

बता दें कि यूपीए सरकार ने 2012 में एनसीटीसी के गठन पर जोर दिया था। जिसके बाद गुजरात के तत्काली मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल), जयललिता (तमिलनाडु), रमन सिंह (छत्तीसगढ़), शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश) व अन्य ने इसका पुरजोर विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें