फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने बताया- गंगा सफाई के लिए अबतक इतने हो चुके हैं खर्च

Thu, 15 Mar 2018 07:17 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार पिछले तीन साल (2014-15 से 2016-17 ) में गंगा सफाई और घाटों के सुंदरीकरण के लिए 36.33 अरब रुपये जारी कर चुकी है। जल संसाधन राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को एक प्रश्न के लिखित जवाब में लोकसभा को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 361 घाटों के निर्माण एवं सुंदरीकरण की मंजूरी दी गई थी, जिनमें से 228 का काम पूरा हो चुका है। इनमें से 189 घाट पश्चिम बंगाल में हैं। जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और झारखंड में क्रमश: 20, 16, दो और एक घाट का काम पूरा किया जा चुका है। 

देश में 1496 आईएएस अधिकारियों की कमी
देश में 1496 आईएएस अधिकारियों की कमी है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आईएएस के 6500 पद अधिकृत हैं लेकिन 1 जनवरी, 2017 तक 5004 आईएएस अधिकारी देश के विभिन्न हिस्सों में तैनात थे। इसके मद्देनजर 2012 में सिविल सेवा परीक्षा में भर्ती किए जाने वाले आईएएस की संख्या बढ़ाकर 180 कर दी गई।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें