फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mark Mobius: 'मोदी बेहतर शांतिदूत बनने के लायक हैं', मार्क मोबियस ने पीएम मोदी के तारीफ में पढ़े कसीदे

Wed, 13 Nov 2024 06:14 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो

सार

मोबियस इमर्जिंग ऑपर्च्युनिटीज फंड के चेयरमैन मार्क मोबियस ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के प्रभाव की तारीफ की हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री में वह काबिलियत है, जिसके चलते वे एक बहुत ही महत्वपूर्ण शांतिदूत बन सकते हैं। 
विज्ञापन
मार्क मोबियस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबियस इमर्जिंग ऑपर्च्युनिटीज फंड के चेयरमैन मार्क मोबियस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैश्विक कद आने वाले समय में और बढ़ेगा। उनके अंदर दुनिया के हर देश के साथ उचित संवाद करने की काबिलियत है। यह उन्हें अन्य नेताओं से अलग करता है। वे वैश्विक स्तर पर राजनीतिक स्पेक्ट्रम के सभी पक्षों के साथ बातचीत करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन


भारतीय पीएम में है वो काबिलियत
मोबियस ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री में वह काबिलियत है, जिसके चलते वे एक बहुत ही महत्वपूर्ण शांतिदूत बन सकते हैं। वे हर छोटे बड़े देश के साथ बातचीत शुरू करने, उसे अपने पक्ष में सहमत करने की क्षमता रखते हैं। निश्चित तौर पर संघर्षों के इस दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया मिलकर शांति के लिए काम कर सकती है।

यूक्रेन का दिया उदाहरण
मोबियस ने यूक्रेन रूस संघर्ष का उदाहरण देते हुए कहा कि मोदी ने इस मसले में सकारात्मक भूमिका निभाई है। अब अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस दिशा में उन्हीं के अभियान पर आगे बढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें