फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने बुलाई केंद्रीय सुरक्षा समिति की बैठक, पाक पर हो सकता है कड़ा फैसला

Wed, 21 Sep 2016 01:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
modi
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में उड़ी हमले और उसके बाद के हालात पर चर्चा की  जा सकती है। साथ ही पाकिस्तान की ओर से उड़ी के समीप नियंत्रण रेखा पर सीजफायर उल्लंघन और कच्छीपुरा में 10 पाकिस्तानी आतंकियों को सेना द्वारा मार गिराए जाने पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार बैठक में उड़ी हमले का जवाब कैसे दिया जाए इस पर भी फैसला लिया जा सकता है। गौरतलब है कि कल तड़के उड़ी में सेना के कैंप पर पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें 18 जवान शहीद हो गए थे।

इस हमले के बाद से देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ आम लोगों से लेकर राजनेता तक में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है। हर भारतीय की एक मांग है कि सरकार पाकिस्तान  को इस हिमाकत के लिए माकूल जवाब दे ताकि वह दोबारा इस तरह की हरकत करने से पहले दो बार सोचे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घुसपैठ करते मारे गए 10 आतंकी

उड़ी - फोटो : Getty Images
सेना ने मंगलवार को उड़ी सेक्टर में ही आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आतंकियों को ढेर कर दिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी मुताबिक उड़ी सेक्टर के लक्षीपोरा इलाके  में एलओसी पर 12 से 15 आतंकियों का ग्रुप घुसपैठ कर रहा था।

इसी दौरान एलओसी पर मुस्तौद जवानों  ने उनको ललकारा और समर्पण करने को कहा ।

इस पर आतंकियों ने जवानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। पहले से सतर्क जवानों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना की जवाबी कार्रवाई में आठ आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है हालांकि सेना की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें