फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी कैबिनेट विस्तार की तैयारी: युवाओं-महिलाओं को मिलेगी जगह, 70+ उम्र के मंत्रियों पर क्या होगा फैसला?

सार

मोदी मंत्रिमंडल में नए और युवा चेहरों को जगह देने की तैयारी चल रही है। साथ ही ज्यादा महिलाओं को भी मौका मिल सकता है। 70 साल से ज्यादा उम्र वाले कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है, क्या इस बार कैबिनेट का चेहरा पूरी तरह बदलेगा? पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में युवा व महिलाओं को अधिक जगह मिलेगी। मंत्रिमंडल को युवा बनाने के लिए जहां बुजुर्ग मंत्रियों की संख्या घटेगी, वहीं महिला मंत्रियों की संख्या 7 से 12 करने और नए सहयोगियों को प्रतिनिधित्व देने के लिए मंत्रियों की संख्या 75 करने की योजना है।
विज्ञापन


50 से कम उम्र के मंत्रियों की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत की जा सकती है। प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया के दौरे से 2 सितंबर को लौटने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार योजना को अंतिम रूप देंगे। सूत्र के मुताबिक, संभावित विस्तार में मुख्य रूप से नए सहयोगियों, युवाओं-महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, चुनावी राज्यों के समीकरण साधने पर मंथन हो रहा है। मुख्य माथापच्ची युवाओं-महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नए चेहरे की तलाश पर हो रही है। वर्तमान में सात महिला मंत्री हैं। इनकी संख्या बढ़ा कर कम से कम 12 की जाएगी। जेन-जी के शोर के बीच मंत्रिमंडल में 50 से कम उम्र वाले महज 17 मंत्री हैं। इनमें 40 वर्ष से कम आयु के महज दो राज्यमंत्री हैं। इस बार न सिर्फ युवा मंत्रियों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि 40 वर्ष से कम आयु के कम से कम पांच मंत्री होंगे।

ये भी पढ़ें: फर्जीवाड़े पर नकेल: सरकारी राशन लेने वालों में 56 लाख आयकरदाता, 7 लाख जीएसटी कारोबारी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


70 से अधिक उम्र वाले एक चौथाई मंत्री हटेंगे
मंत्रिमंडल में फिलहाल 12 मंत्री ऐसे हैं जिनकी उम्र 70 साल से अधिक है। इनमें एक चौथाई मंत्री पद से हटाए जाएंगे। इस समय 65% मंत्री 51 से अधिक उम्र के हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में इनकी संख्या 50 फीसदी कम करने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें