फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-यूएई को और करीब लाए मोदी और अल नाहयान

Thu, 26 Jan 2017 12:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबुधाबी के राजकुमार के साथ-साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सशस्त्र बलों के उप सुप्रीम कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान भारत और यूएई को और करीब ले आए। गणतंत्र दिवस के बतौर मुख्य अतिथि भारत आए नाहयान और प्रधानमंत्री मोदी के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच ऊर्जा, निवेश, रक्षा, सुरक्षा सहित विभिन्न और अहम क्षेत्रों में कुल 13 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। 
विज्ञापन


इस दौरान दोनों देशों ने आतंकवाद पर समान दृष्टि पेश की। पीएम मोदी ने यूएई को भारत का सबसे महत्वपूर्ण साझीदारों में एक और दुनिया के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र में करीबी दोस्त बताया। इससे पहले भारत पहुंचे नाहयान का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। 

पीएम मोदी प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए नाहयान की आगवानी करने पहुंचे। यूएई में मंदिर निर्माण के लिए जमीन देने के लिए भी मोदी ने यूएई सरकार का शुक्रिया अदा किया। 
विज्ञापन


अबुधाबी के राजकुमार के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी ने बातचीत को बेहद सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मसले पर यूएई भारत की तरह ही चिंतित है। पीएम मोदी ने कहा कि वार्ता में पिछली दो बैठकों में लिए गए फैसलों को लागू करने पर गंभीर बातचीत हुई। 

ऊर्जा-निवेश सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में आपसी रिश्तों में और मजबूती लाने पर भी सहमति बनी है उन्होंने कहा कि भारत और यूएई अपने संबंधों में नया तालमेल कायम करने में सफल रहे हैं। इस दौरन रणनीतिक साझीदारी को उद्येश्यपूर्ण और प्रभावशाली बनाने के लिए भी महत्वाकांक्षी खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें