फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi@75: शासन से समाज कल्याण, विज्ञान और विदेश नीति तक.., बुनियादी बदलावों से PM मोदी ने बदल दी देश की तस्वीर

Wed, 17 Sep 2025 05:43 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

पिछले एक दशक में पीएम नरेंद्र मोदी ने तकनीक आधारित शासन से लेकर आर्थिक नीतियों, समाज कल्याण, विज्ञान व बुनियादी ढांचे के विकास, कानूनी सुधार और विदेश नीति में नित नए प्रयोग किए हैं। पीएम मोदी ने शासन के तौर-तरीकों, दुनिया के साथ जुड़ाव और नागरिकों को सशक्त बनाने के तरीके पूरी तरह बदल दिए।

विज्ञापन

 

तकनीक आधारित शासन
  •  डिजिटल इंडिया : वर्ष 2015 में डिजिटल इंडिया मिशन से सभी को डिजिटल सुविधाएं मिलीं, सरकारी सेवाएं एक क्लिक पर उपलब्ध हुए। सुदूर गांव भी हाई-स्पीड इंटरनेट से जुड़े।
  •  इंडिया स्टैक और आधार एकीकरण : सरकार ने इंडिया स्टैक को बढ़ावा दिया। पेमेंट, ई-हस्ताक्षर और पहचान के लिए ओपन एपीआई ने डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर में शीर्ष स्थान पर खड़ा कर दिया। 
  • यूपीआई क्रांति : यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने भारत को पहला ऐसा देश बनाया, जहां हर कोई रियल-टाइम डिजिटल पेमेंट कर सकता है। n टेक-फर्स्ट नौकरशाही : सरकारी अधिकारियों को तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया, स्टार्टअप्स और छोटे-मध्यम उद्यमों के लिए नवाचार को बढ़ावा देने में तकनीक को बढ़ावा मिला।

 

आर्थिक नीतियां और सामाजिक कल्याण
  • मेक इन इंडिया : इस बड़े कदम से वैश्विक निवेशकों को आकर्षित किया और भारत को मैन्युफैक्चरिंग का पावरहाउस बनाने की दिशा में ऐतिहासिक छलांग लगाई। 
  • पीएम जन-धन योजना : दुनिया का सबसे बड़ा वित्तीय समावेशन अभियान, जिसने बैंकों से दूर करोड़ों लोगों को औपचारिक वित्तीय सिस्टम से जोड़ दिया।
  • डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर : आधार के ज़रिए सब्सिडी और कल्याणकारी योजनाओं के लिए सीधे पैसे ट्रांसफर को बड़े पैमाने पर लागू किया, जिसने लाभार्थियों को सटीक मदद देने में अग्रणी बनाया।  
  •  उज्ज्वला योजना : गरीब परिवारों को स्वच्छ रसोई ईंधन दिया, जो सम्मान और सशक्तीकरण का प्रतीक बना।
 

नवाचार, विज्ञान और बुनियादी ढांचा
  • अंतरिक्ष और डिजिटल नेटवर्क : भारत ने टेलीकॉम, 5जी और 6जी की तैयारी में बड़ी प्रगति की है। समुद्र के नीचे केबल और फाइबर नेटवर्क ने दूरदराज इलाकों को भी ऑनलाइन जोड़ दिया।
  • आईएनएस विक्रांत : भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत शुरू किया गया, जो रक्षा नवाचार में बड़ी उपलब्धि है।
  • एआई और क्वांटम की दिशा: सरकारी कार्यक्रमों के जरिए भारत की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), क्वांटम कंप्यूटिंग और साअबर फोरेंसिक में वैश्विक लीडर बनने की राह पर आगे बढ़ रहा है। 
 

कानूनी और संरचनात्मक सुधार 
  • भारतीय न्याय संहिता और नए आपराधिक कानून (2023) : औपनिवेशिक काल के आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम को बदला। तेजी, पारदर्शिता और पीड़ित-केंद्रित न्याय पर जोर दिया गया।
  • पुराने कानूनों को खत्म करना : सिर्फ तीन साल में 1,200 से ज्यादा पुराने कानूनों को खत्म किया, जो छह दशकों के कुल योग से भी ज्यादा है।
  • एक देश, एक चुनाव : राष्ट्रीय और राज्यों के चुनावों को एक साथ कराने का विचार पेश किया और इसे आगे बढ़ाया, जिसका मकसद शासन में दक्षता लाना है।
  • 40,000 से ज्यादा पुराने अनुपालन खत्म किए। उद्यमियों को दंड में ढील दी, जिससे बिजनेस के लिए बेहतर माहौल बना।
विज्ञापन

विदेश नीति में नवाचार
  • वैश्विक योग कूटनीति : पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कराया, जिसने योग को वैश्विक सॉफ्ट पावर का मजबूत हथियार बनाया।
  • शपथ ग्रहण में सार्क नेता : पीएम मोदी ने पहली बार दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) देशों के नेताओं को अपने शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया, जिससे क्षेत्रीय जुड़ाव का संदेश गया।
  • फास्ट-ट्रैक और पैरा-कूटनीति : भारत की कूटनीति को नया रूप दिया, जिसमें राज्यों और शहरों को वैश्विक साझेदारी बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
  • नेबरहुड फर्स्ट, एक्ट ईस्ट, थिंक वेस्ट, सागर : इन नीतियों ने क्षेत्रीय मामलों में भारत की सक्रिय भूमिका को व्यवस्थित किया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें