मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सरकार ने वो काम किया है जो 70 सालों में नहीं हुआ था। शाह ने कहा कि आज ही के दिन 3 साल पहले 2014 में मोदी जी के नेतृतव में सरकार बनी थी। गरीबों, दलितों, महिलाओं और युवाओं की सरकार होगी, ऐसा मोदी ने पीएम के लिए नेता चुने जाने के बाद कही थी।
Certain things that could not be achieved in the 70 years of independence, have been attained in these 3 years: Amit Shah,BJP President pic.twitter.com/sdMOYmhGnG
— ANI (@ANI_news) May 26, 2017
फिल्मस्टार रजनीकांत के राजनीति में आने पर उनका स्वागत करते हैं। मैं उनके भाजपा में आने का स्वागत नहीं करने के लिए कह रहा हूं।
If Rajnikanth ji wishes to enter politics, he is welcome; I'm using the word 'politics', not 'BJP', decision is up to him:Amit Shah,BJP Pres pic.twitter.com/2BGMSFcvyt
— ANI (@ANI_news) May 26, 2017
शाह ने कहा कि सरकार के समय में सेना ने सीमा पार पीओके के पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की, जिसके लिए पीएम ने मजबूत इच्छाशक्ति दिखाई। ऐसा करने से हमारी सेना का मनोबल भी काफी ऊंचा हो गया है। सरकार जल्द ही कश्मीर समस्या का समाधान भी जल्द ही ढूंढ लेगी। मोदी सरकार इस मामले पर अपनी पूरी नजर रखे हुए है।
I assure people of India that BJP's Narendra Modi Govt is monitoring Kashmir situation very seriously, will be in control soon: Amit Shah pic.twitter.com/qHAEuRmEyz
— ANI (@ANI_news) May 26, 2017
अमित शाह ने कश्मीर में मेजर गोगोई द्वारा पत्थरबाज को अपनी गाड़ी के आगे बांधने पर की गई कार्रवाई को सही बताया है। कहा- मैं निजी तौर पर इसका समर्थन करता हूं, इन चीजों से सेना का मनोबल ऊंचा होता है।
शाह ने यूपी में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति पर योगी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि जहां कहीं भी वारदात हुई थीं, वहां पर तत्परता से कार्रवाई की है, चाहे वो जेवर हो, मथुरा हो, अथवा सहारनपुर। सरकार को थोड़ा समय दिजिए, यूपी में भी जल्द ही अच्छे दिन आएंगे।
Yogi Government has tackled everything promptly, whether it was Jewar,Mathura,Saharanpur incidents. They have taken strong steps: Amit Shah pic.twitter.com/BqwROFOaZj
— ANI (@ANI_news) May 26, 2017
विपक्ष भी सरकार के उपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा नहीं सकते हैं। OROP को लागू किया, सैटेलाइट लांच करने में भारत ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा लिया है। काले धन, बेनामी संपत्ति, नोटबंदी, शत्रु संपत्ति कानून जैसे कड़े फैसले पीएम ने लिए, जिसका फायदा आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।
सरकार ने जीएसटी को लागू करने का बीड़ा उठाया किया, जिससे देश में एक नया टैक्स सिस्टम लागू होने जा रहा है। सरकार ने काले धन की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाये, जिससे अरबों रुपये का कालाधन सामने आया।