भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को ऐलान किया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीएस यदुरप्पा पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।
#BSYeddyurappa will be #BJP's chief ministerial face in #Karnataka polls: BJP president @AmitShah to @PTI_News. pic.twitter.com/i4cqUo9gMX
— Press Trust of India (@PTI_News) 26 May 2017
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष हैं। 2018 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी की तरफ से यह घोषणा की गई है। यह फैसला बीजेपी का बड़ा कदम माना जा रहा है।
बता दें कि कर्नाटक पहला ऐसा दक्षिण भारतीय राज्य है जहां भाजपा ने सरकार बनाई थी।