किसानों के बाद अब डॉक्टर भी सरकार से नाराज हो गए हैं। यही वजह है कि डॉक्टर भी मंगलवार को सड़कों पर उतर गए। इसके तहत मंगलवार को डॉक्टर देश भर में 10,000 से अधिक सार्वजनिक स्थलों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉक्टर राजस्थान विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य और विज्ञान विभाग के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
जारी रहेंगी कोरोना सेवाएं, ओपीडी रहेगी बंद
भारतीय मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने सोमवार को बताया कि कल 11 दिसंबर को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान गैर अनिवार्य और गैर कोविड-19 सेवाएं बाधित रहेंगी। आईएमए ने बताया कि सभी आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। ओपीडी सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी और पहले से तय ऑपरेशन भी नहीं किए जाएंगे। आईएमए का कहना है कि वन सिस्टम पॉलिसी, आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर देगी।