भीड़ ने एक ऐतिहासिक मदरसा में जबरन घुसकर पूजा की।
- फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@asadowaisi
कर्नाटक के बीदर जिले में दशहरा के जुलूस में भाग लेने वाले लोगों की भीड़ के एक ऐतिहासिक मदरसा में जबरन घुसकर पूजा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
आरोप है कि कथित तौर पर भीड़ ने मदरसे में तोड़फोड़ और नारेबाजी की, इसके साथ ही इमारत के एक कोने में पूजा भी की। इधर, इस मामले को लेकर मुस्लिम संगठनों ने शुक्रवार तक गिरफ्तारी नहीं होने पर विरोध-प्रदर्शन की बात कही है।
इस पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)
Mahmud Gawan MadrasaArcheological Survey of India
बीदर के कई मुस्लिम संगठनों ने घटना की निंदा की है और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो जुमे की नमाज के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM)
आलोचकों ने भाजपा पर राज्य के कुछ हिस्सों को सांप्रदायिक प्रयोगों के लिए क्रूसिबल में बदलने का आरोप लगाया है। आरोप हिजाब पर विवाद के बाद शुरू हुए, और हिंदू समूहों द्वारा मंदिर के मेलों में मुस्लिम व्यापारियों पर प्रतिबंध लगाने पर जोर देने के साथ ही तेज हो गए। बता दें कि इससे पहले अगस्त में हुबली के ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी मनाई गई थी।