फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में गायों को बचाने पहुंचे गौरक्षकों पर हथियारबंद भीड़ का हमला, जमकर हुई पिटाई

Sun, 06 Aug 2017 01:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : Express Photo
विज्ञापन
अक्सर गौरक्षा के नाम पर लोगों की पिटाई करने वाले गौरक्षक पुणे में खुद भीड़ का शिकार बन गए। मामला पुणे के अहम्मदनगर का है, जहां श्रीगोंडा पुलिस स्टेशन के पास लगभग 50 लोगों ने गौरक्षों के एक ग्रुप की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


शनिवार शाम गौरक्षों के एक ग्रुप ने अवैध तरीके से बूचड़खाने ले जा रहे गायों से भरे एक टैम्पों को रोका। जिसके बाद वहां मौजूद 50 लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। इन लोगों के खिलाफ पुलिस ने हत्या की कोशिश करने का मामल दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र पुलिस ने टैम्पों मालिक और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल, हर शनिवार कश्ती गांव में जानवरों की मंडी लगती है। गौरक्षों ने बताया कि शनिवार को उनकी टीम के 11 सदस्य इलाके में यह देखने पहुंचे थे कि क्या यहां अवैध रूप से गाय बेची जा रही है। शिवशंकर राजेंद्र स्वामी ने बताया कि इस इलाके से गौकशी के लिए गायों के बेचे जाने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे गौरक्षक

प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : indian express
स्वामी ने बताया कि इलाके से 300 से ज्यादा मामले सामने आए है। यहां से पुणे और महाराष्ट्र के कई जिलों में अवैध तरीके से गायों की तस्करी की जाती है। स्वामी ने बताया कि हमें खबर मिली थी कि टैम्पों में गायों की तस्करी की जा रही है। हमने पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी थी। पुलिस की मदद से हमने टैम्पों की जांच की। जिसमें 10 बैल और दो गायों को बचाया गया। 

स्वामी ने आगे बताया कि इसके बाद हम शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे। हमें बहुत भूख लगी थी इसलिए हम खाना खाने के लिए पास की ही एक होटल में चले गए। लेकिन हमने देखा कि आस पास हथियारबंद भीड़ इकट्ठा होने लगी। जिसके बाद हमने टैम्पों मालिक और ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हैं। 

उन्होंने बताया कि जब हम पुलिस स्टेशन से निकले तो वहां पर कुछ मीडियाकर्मी मौजूद थे। उसी वक्त 50 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जिन्होंने हमारे ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में हमारे कुछ कार्यकर्ता घायल हो गई। वहीं इस हमले में भीड़ ने हमारे कुछ कार्यकर्ताओं की सोनी की चेन भी छीन ली। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को वहां से खदेड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें