फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता में बच्चा चोर होने के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या

Sat, 23 Feb 2019 06:41 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में उत्तेजित भीड़ ने बच्चा चोर होने के संदेह में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। शुक्रवार देर रात की इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


महानगर के कांकुरगाछी इलाके में भीड़ के हाथों पिटाई से गंभीर रूप से घायल युवक को फूलबागान थाने की पुलिस ने सरकारी नीलरतन सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया था। लेकिन वहां अपना बयान दर्ज कराने के कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। 

बयान के आधार पर संदिग्धों को गिरफ्तार करने गई पुलिस की टीम को गोखाना बस्ती में स्थानीय लोगों से जूझना पड़ा। बाद में लालबाजार स्थित मुख्यालय से भारी तादाद में जवानों को मौके पर भेजा गया। राज्य के कई इलाकों में बच्चा चोरों के सक्रिय होने की अफवाहें फैल रही हैं। इस संदेह में अब तक कई लोगों की पिटाई हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें