फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज ठाकरे को मिली धमकी: मनसे नेता ने गृह मंत्री से की मुलाकात, कहा- अगर उन्हें कुछ हुआ तो जलेगा महाराष्ट्र

Wed, 11 May 2022 07:54 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई

सार

मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने बताया कि पत्र के जरिए उन्हें और मनसे प्रमुख राज ठाकरे को धमकी दी गई है। इस दौरान उन्होंने राज ठाकरे को सुरक्षा दिए जाने की मांग भी की। 
 
विज्ञापन
राज ठाकरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों लाउडस्पीकर को लेकर बयानबाजी तेज है। इस बीच, लाउडस्पीकर पर अजान के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ करने की अपील करने वाले मनसे प्रमुख राज ठाकरे को धमकी भरा पत्र मिला है। इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता नेता बाला नंदगांवकर ने बुधवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल से मुलाकात की। उन्होंने इसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन


बाला नंदगांवकर ने इसे लेकर जानकारी दी कि उन्होंने अजान मुद्दे को लेकर धमकी भरा पत्र मिलने के बाद गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल से मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि पत्र के जरिए उन्हें और मनसे प्रमुख राज ठाकरे को धमकी दी गई है। इस दौरान उन्होंने राज ठाकरे को सुरक्षा दिए जाने की मांग भी की। 



मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने बताया कि राज ठाकरे के कार्यालय में ये पत्र आया था। इसे हिंदी में लिखा गया है, साथ ही इसमें उर्दू शब्दों का भी प्रयोग किया गया है। इसके अलावा इस पत्र में लाउडस्पीकर पर अजान के विरोध में मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने को लेकर राज ठाकरे की अपील का भी उल्लेख किया गया है। 
विज्ञापन


मनसे नेता बाला नंदगांवकर ने गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल से मुलाकात के बाद बताया कि गृहमंत्री ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर से वार्ता करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने इस बारे में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान मनसे नेता ने चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में जो करना हो करें, लेकिन अगर राज ठाकरे को कुछ भी हुआ तो महाराष्ट्र जल जाएगा। 

उन्होंने बताया कि इसे लेकर वह मंगलवार को पुलिस कमिश्नर संजय पांडे से भी मिले थे। उन्होंने यह भी कहा कि  वह मनसे प्रमुख राज ठाकरे और उनके परिवार के लिए लगातार सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। केंद्र सरकार को इस पर गौर करना चाहिए। गौरतलब है कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने पिछले महीने  4 मई तक सरकार को राज्य की मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें