फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज ठाकरे ने फिर उठाया मराठी का मुद्दा, दिया विवादित बयान

Thu, 10 Mar 2016 09:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • राज ठाकरे, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के दस साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
  • राज ठाकरे का आरोप है कि बीजेपी सरकार ने एक खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए ये परमिट दिए हैं।
  • राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि नए ऑटो परमिट 70-72 फीसदी उन लोगों को दिया जा रहा जो राज्य के नहीं हैं बल्कि बाहर के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे ने एक बार फिर भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने मराठी मानुष के मुद्दे को उठाते हुए राज्य की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। राज ठाकरे ने एमएनएस कार्यकर्ताओं से कहा कि वह सड़क पर उतरें और 'मराठी' एजेंडों को आगे बढ़ाने के लिए नए परमिट वाले गैर मराठियों के ऑटो रिक्शा को आग लगा दें।
विज्ञापन


राज ठाकरे, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के दस साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने राज्य की फड़नवीर सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में मुंबई के अंदर 70 हजार नए ऑटो रिक्शा खरीदे गए, जिन्हें परमिट भी दिया गया।

राज ठाकरे का आरोप है कि बीजेपी सरकार ने एक खास कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए ये परमिट दिए हैं। जिस कंपनी के थ्री-व्हीलर्स को परमिट दिया जा रहा है इसकी कीमत 1.7 लाख रुपये है।
विज्ञापन


राज ठाकरे ने कहा कि मैंने इस बारे में सभी क्षेत्रीय यातायात कार्यालयों से पूछ चुका हूं कि आखिर रोजाना 35 हजार परमिट क्यों जारी किए जा रहे हैं। पता चला है कि परमिट के लिए जरूरी राज्य का 15 साल का डोमिसाइल सर्टिफिकेट भी जमा करने के लिए मना कर दिया गया है, जबकि पहले परमिट उसे ही दिए जाते थे जो 15 साल से राज्य का निवासी होने का डोमिसाइल जमा कराता था।
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार पर एमएनएस चीफ ने लगाए गंभीर आरोप

राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि फिलहाल नए परमिट लेने वालों से ये सर्टिफिकेट बाद में देने के लिए कहा गया है। एमएनएस मुखिया ने इसी मुद्दे को आधार बनाते हुए राज्य की देवेंद्र फड़नवीस सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

उन्होंने पूछा कि आखिर जल्दी किस बात की है जो ऐसा किया जा रहा है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री को बताना होगा कि आखिर इस फैसले का मकसद क्या है?

इसी मुद्दे पर बोलते हुए राज ठाकरे ने एमएनएस कार्यकर्ताओं से कहा कि अब मैं आपको बताता हूं कि इस मुद्दे पर क्या करना होगा? उन्होंने कहा कि जब आप नए नंबर प्लेट वाले ऑटो रिक्शा को देखें, तो उसमें बैठे यात्रियों और ड्राइवर को ऑटो से उतार दें और फिर उस ऑटो को आग के हवाले कर दें।

राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि नए ऑटो परमिट जिन्हें दिए जा रहे हैं उनमें से 70-72 फीसदी उन लोगों को दिया जा रहा जो राज्य के नहीं हैं बल्कि बाहर के हैं।

राज ठाकरे ने कहा कि ये विभाग शिवसेना के कोटे में है। ऐसे में मेरा उनसे सीधा सवाल है कि अगर वह वाकई मराठी मानुष के बारे में सोचते हैं तो नए परमिट केवल मराठियों को ही दिए जाएं न कि बाहरी लोगों को। आखिर ये मामला मराठी मानुष से जुड़ा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें