महाराष्ट्र से प्रदर्शन करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। जुन्नार के विधायक शरद सोनावाने तेंदुए के प्रिंट वाले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे। उनका यह प्रदर्शन तेंदुए के बढ़ते हमलों के विरोध था। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "राज्य में तेंदुओं के हमलों के लिए आपातकाल घोषित किया जाना चाहिए। मैं 2014 से इस मुद्दे को उठा रहा हूं, लेकिन सरकार मेरी अनदेखी करती रही है। बचाव केंद्र बनाए जाने चाहिए और तेंदुओं को पकड़कर इन कैद में रखा जाना चाहिए।"