यह प्रशंसनीय है कि विकास के नवीन मॉडलों को अपनाने, सुशासन और लोकतांत्रिक प्रथाओं को मजबूती देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि यहां एकत्रित हुए हैं।
राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सुशासन के लिए जरूरी बेहतरीन नीतियां अपनाने में विधायकों के सामूहिक प्रयासों से भारत को सफलता की ऊंचाइयां छूने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
यह प्रशंसनीय है कि विकास के नवीन मॉडलों को अपनाने, सुशासन और लोकतांत्रिक प्रथाओं को मजबूती देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि यहां एकत्रित हुए हैं। जमीनी स्तर पर निरंतर होने वाला विकास एक शानदार और विकसित भारत की अवधारणा को मजबूत करता है। एमआईटी-स्कूल ऑफ गवर्नेंस की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन शनिवार को संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रधानमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया गया।
ऑपरेशन गंगा सरकार के साथ खड़े होने के दृढ़ संकल्प का प्रतीक
पीएम मोदी ने कहा, युद्धग्रस्त यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा सरकार के अपने लोगों के साथ खड़े होने के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है, चाहे कितनी भी कठिन चुनौती क्यों न हो। उनकी यह टिप्पणी हिस्ट्री टीवी 18 के नए वृत्तचित्र ‘द इवेक्यूएशन ऑपरेशन गंगा’ पर किए एक ट्वीट पर आई। हिस्ट्री टीवी 18 ने ट्वीट में लिखा, 24 फरवरी 2022 को, यूक्रेन में हजारों भारतीयों ने खुद को एक सक्रिय युद्ध क्षेत्र में फंसा हुआ पाया।
विज्ञापन
ठीक दो दिन बाद, भारत ने 21वीं सदी में सबसे बड़े हवाई निकासी में से एक का शुभारंभ किया। इतिहास बनाने वाले मिशन में 90 विशेष उड़ानों ने 22,000 से अधिक भारतीयों और 18 देशों के 147 विदेशी नागरिकों को निकाला। इस ट्वीट को टैग करते हुए मोदी ने लिखा, ऑपरेशन गंगा हमारे लोगों के साथ खड़े होने के हमारे दृढ़ संकल्प को इंगित करता है, चाहे चुनौती कितनी भी कठिन क्यों न हो। यह भारत की अदम्य भावना को भी दर्शाता है। यह डॉक्यूमेंट्री इस ऑपरेशन से संबंधित पहलुओं पर बहुत जानकारीपूर्ण है।