फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में खट्टर और महाराष्ट्र में फडणवीस होंगे भाजपा के अगले मुख्यमंत्री

Tue, 15 Oct 2019 08:51 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Manohar Lal Khattar And Devendra Dafanvis - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन
हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर राज्य विधानसभा चुनाव में सफलता मिलने के बाद फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी तरह से भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस को ही आगे भी मुख्यमंत्री की कमान देने का मन बनाया है। भाजपा अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने इसकी पुष्टि की है। भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के करीबियों का भी कहना है कि दोनों राज्यों में मुख्यमंत्रियों के कामकाज के बूते भाजपा चुनाव मैदान में है।

हरियाणा में 75 पार का लक्ष्य

दोनों राज्य सरकारों के कामकाज के आगे विपक्ष बौना हो चुका है। ऐसे में उन्हें बदलने जैसी संभावना पर विचार करने का कोई सवाल नहीं उठता। हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की पिछली पांच साल की सरकार को लेकर भाजपा के सर्वे भी पार्टी के चेहरे पर मुस्कान ला रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि हरियाणा में पार्टी को दो तिहाई से अधिक बहुमत मिलेगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा में 65 पार सीटों का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब पार्टी के नेताओं का कहना है कि इसे 75 पार मानकर चलिए।

महाराष्ट्र में रहेगी बल्ले-बल्ले, शिवसेना को साध लेंगे

महाराष्ट्र में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कुल 15 जनसभाएं कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुल नौ जनसभाओं की योजना है। चुनाव प्रचार के लिए अभी चार दिन का समय बचा है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि राज्य में भाजपा-शिवसेना मिलकर दो सौ सीटों के पार तक जा सकते हैं। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना में मुख्यमंत्री पद को लेकर समझौता होने की सूचना है। कहा जा रहा है कि राज्य में चुनाव बाद सरकार बनाने की स्थिति आने पर देवेंद्र फडणवीस जहां राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे, वहीं शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे उप मुख्यमंत्री की कमान संभाल सकते हैं।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें