फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम जे अकबर ने अपना पक्ष रखा है: केन्द्रीय मंत्री नड्डा

Mon, 15 Oct 2018 10:53 PM IST
भाषा,हैदराबाद
विज्ञापन
jp nadda
विज्ञापन
 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर ‘‘अपना पक्ष रख दिया है।’’ नड्डा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में इस मुद्दे पर सवाल के जवाब में कहा, ‘‘एमजे अकबर ने कल ही बयान दिया था। उन्होंने अपना पक्ष रख दिया है और उन्होंने कानूनी कार्रवाई का रास्ता चुना है।’’ 

विज्ञापन


विदेश राज्यमंत्री अकबर ने रविवार को आरोपों को ‘‘झूठे, फर्जी और बेहद दुखद’’ बताकर खारिज किया था और कहा था कि वह उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे। नड्डा ने कहा कि जहां तक महिला सशक्तिकरण की बात है तो राजग सरकार में रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री महिलाएं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह इस बात का उदाहरण है कि हम शासन में महिलाओं की भूमिका को कैसे देखते हैं। जहां तक महिला सशक्तिकरण की बात है तो यह बताता है कि प्रधानमंत्री किस तरह से शासन के मुद्दे को देखते हैं।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें