फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo: आपराधिक मानहानि मामले में सुनवाई के लिए अदालत में पेश हुए एमजे अकबर

Mon, 20 May 2019 11:19 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमजे अकबर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर सोमवार को आपराधिक मानहानि मामले में सुनवाई के लिए दिल्ली की रॉउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। 

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने अदालत के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था। इस दौरान रमानी की वकील ने उनसे सवाल-जवाब भी किए। अकबर अतिरिक्त प्रमुख मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के सामने पेश हुए थे। उन्होंने कहा कि उन पर रमानी द्वारा लगाए गए आरोप 'दुर्भावनापूर्ण' और 'मानहानिकारक' हैं।

चार मई को हुई सुनवाई में रमानी की ओर से पेश हुई वरिष्ठ वकील रेबेका जॉन ने अकबर से कुछ सवाल पूछे थे। ये सवाल रमानी के 'द एशियन एज' में काम करने सहित कई अन्य बातों से जुड़े थे। हालांकि अकबर ने ज्यादातर सवालों के जवाब में कहा 'मुझे याद नहीं।' अदालत में करीब दो घंटे तक सुनवाई हुई थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला?

रमानी ने 'मी टू अभियान' के तहत अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और कहा था कि यह घटना 20 साल पहले की है जब अकबर पत्रकार थे। अकबर ने इस आरोप से इनकार किया है। अकबर ने इसके बाद पिछले साल 17 अक्तूबर को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था और रमानी के खिलाफ निजी तौर पर आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया था। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 20 मई को तय की थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें