फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mizoram: नाबालिग से दुष्कर्म किया, फिर ऑनलाइन अपलोड कर दिया वीडियो; सीबीआई ने गिरफ्तार किया आरोपी

Mon, 09 Jun 2025 09:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल।

सार

Mizoram: सीबीआई ने आइजोल से एक व्यक्ति को नाबालिग का यौन उत्पीड़न करने और इस कृत्य का वीडियो ऑनलाइन अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 30 मई को मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई ने उसके ठिकाने का पता लगाया और 4 जून को उसके ठिकानों पर छापा मारा, जिसके दौरान संदिग्ध डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मिजोरम के आइजोल से एक व्यक्ति लालरामपना को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस व्यक्ति ने नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया और फिर इस कृत्य का वीडियो ऑनलाइन अपलोड किया। एजेंसी ने साइबर इंटेलिजेंस, फोरेंसिक टूल और अंतरराष्ट्रीय सहयोग तंत्र का उपयोग करके लालरामपना की गतिविधियों पर नजर रखी थी। 30 मई को मामला दर्ज करने के बाद, सीबीआई ने उसके ठिकाने का पता लगाया और 4 जून को उसके ठिकानों पर छापा मारा, जिसके दौरान संदिग्ध डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: असम विधानसभा में बोले CM सरमा: राहुल ने PAK से भारत को नुकसान पर पूछे सवाल; थरूर-ओवैसी-सुले देश के बचाव में...

सीबीआई ने आरोप लगाया कि आरोपी कानूनों का उल्लंघन करते हुए बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) बना रहा था, उसे इकट्ठा कर रहा था, संग्रहीत कर रहा था और अपलोड कर रहा था। सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, इसके बाद फोरेंसिक विश्लेषण में छवियों और वीडियो के रूप में बड़ी मात्रा में सीएसएएम का पता चला। इन सामग्रियों की पुष्टि इंटरपोल के अंतरराष्ट्रीय बाल यौन शोषण (आईसीएसई) डाटाबेस के साथ-साथ गूगल की ओर से तैयार साइबर टिपलाइन रिपोर्ट (सीटीआर) के आंकड़ों से की गई और इसे गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) के साथ साझा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'सच्चा वीर वही, जो अनदेखे खतरों में भी करे सेवा', सिपाही साइनुद्दीन के बलिदान पर बोले उनके कमांडर

अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने उसके परिसर से जब्त डिजिटल उपकरणों से प्राप्त डिजिटल सामग्री का फोरेंसिक विश्लेषण किया, जिससे पता चला कि आइजोल में आरोपी ने एक बच्चे का यौन उत्पीड़न किया था। अब तक की जांच से पता चला है कि आरोपी ने सीएसएएम के निर्माण के लिए बच्चे को धमकाया और उसका शोषण किया था। इस मामले का सीबीआई ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पता लगाया था, क्योंकि न तो पीड़ित और न ही परिवार ने सीबीआई के हस्तक्षेप से पहले किसी कानून प्रवर्तन एजेंसी को घटना की सूचना दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें