मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023
- फोटो : AMAR UJALA
तेलंगाना में गुरुवार को मतदान के साथ ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए। चुनावी राज्यों में पूर्वोत्तर राज्य भी मिजोरम भी शामिल है। यहां की 40 विधानसभा के लिए 7 नवंबर को वोटिंग कराई गई थी। विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद अलग-अलग एजेंसियों ने मिजोरम के लिए भी एग्जिट पोल जारी किए हैं। एग्जिट पोल में राज्य में पूर्व आईपीएस लालदुहोमा की पार्टी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) सबसे बड़ी पार्टी उभरती दिख रही है। यह पार्टी सत्ताधारी एमएनएफ को कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही है।
नतीजे से पहले हम आपको बता रहे हैं कि इस बार पूर्वोत्तर राज्य के लिए एग्जिट पोल क्या कहते हैं। पिछली बार अनुमानों में क्या कहा गया था? बाद में नतीजे कैसे रहे?
2018 में
मिजोरम का एग्जिट पोल कैसा था?
2018 में एग्जिट पोल में उत्तर पूर्व राज्य मिजोरम में कांग्रेस को मुश्किल में दिखाया गया था। अमूमन सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल में कांग्रेस और एमएनफ के बीच कांटे की टक्कर और एमएनएफ के लिए बढ़त दिखाई गई थी।
रिपब्लिक टीवी-सी वोटर ने कांग्रेस को 14-18 सीटें, मिजो नेशनल फ्रंट को 16-20 सीटें, जोरम पीपल्स मूवमेंट (जेपीएम) को 3-7 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें दी थीं।
टाइम्स नाउ- सीएनएक्स ने कांग्रेस को 16 सीटें, मिजो नेशनल फ्रंट को 18 सीटें और अन्य को 6 सीटें दी थीं। न्यूज एक्स-नेता के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 15 सीटें, मिजो नेशनल फ्रंट को 19 सीटें और अन्य को 6 सीटें मिलती दिखाई गई थीं।
रिपब्लिक टीवी-सी वोटर
कांग्रेस 14-18 सीटें
एमएनएफ 16-20 सीटें
जेपीएम 3-7 सीटें
अन्य 0-3 सीटें
टाइम्स नाउ- सीएनएक्स
कांग्रेस 16 सीटें
एमएनएफ 18 सीटें
अन्य 6 सीटें
न्यूज एक्स-नेता
कांग्रेस 15 सीटें
एमएनएफ 19 सीटें
अन्य 6 सीटें