फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम विधानसभा चुनावः एनसीपी ने घोषित किए पांच उम्मीदवारों के नाम

Tue, 06 Nov 2018 06:18 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
NCP FLAG
विज्ञापन
मिजोरम में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने मंगलवार को अपने पांच उम्मीदवारों के नाम का एलान किया। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष लालम्पुइया छांग्टे ने बताया कि वह त्रिपुरा और बांग्लादेश से लगी सीमा पर स्थित दो सीटों मामित एवं डंपा से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने राजधानी आइजल पश्चिम-1 सीट से एक नए चेहरे लालरुइया को मैदान में उतारा है। एनसीपी ने चकमा बहुल टुईचांग एवं टुईपुई सीटों पर इस बार उम्मीदवार नहीं खड़ा करने का फैसला किया है।  
विज्ञापन


एनसीपी अध्यक्ष छांग्टे ने भरोसा जताया कि इस बार पार्टी का प्रदर्शन पिछली बार के मुकाबले बेहतर रहेगा और वह कम से कम दो सीटें, मामित और हाचेक जीत लेगी। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनावों में इन दोनों सीटों पर एनसीपी उम्मीदवार को दो-दो हजार से ज्यादा वोट मिले थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें