फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव में हार से तिलमिलाए येदियुरप्पा, कहा- बीजेपी के लिए आत्ममंथन का समय

Tue, 06 Nov 2018 05:53 PM IST
भाषा, बंगलूरू
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा
विज्ञापन
भाजपा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस और जनता दल (सेक्यूलर) ने उपचुनावों को जीतने के लिये धन और बाहुबल का इस्तेमाल किया लेकिन कहा कि वह नतीजों पर आत्ममंथन करेगी और 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने कहा, ‘सच यह है कि इन चुनावों में धन और शराब की बड़ी भूमिका है। कांग्रेस और जद (एस) ने धन और बल का इस्तेमाल कर चुनाव जीता है।’ भाजपा ने शिवमोगा लोकसभा सीट पर चुनाव जीता है लेकिन बेल्लारी सीट पर उसे कांग्रेस से शिकस्त का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस ने जामखांडी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में भी जीत हासिल की है। 

कांग्रेस की गठबंधन सहयोगी जद (एस) ने मांड्या लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है और रामनगर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की पत्नी अनीता ने चुनाव जीता है। येदियुरप्पा ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कांग्रेस और जद (एस) साजिश रचने में माहिर हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हार के बाद हम चुप नहीं बैठेंगे। हमने सिर्फ बेल्लारी लोकसभा सीट गंवाई है। हम अपने प्रदर्शन पर आत्ममंथन करेंगे जिससे हम 2019 के चुनाव जीत सकें।’ उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं कि हम 22 से 23 लोकसभा सीटें जीतेंगे। मैं जल्द ही कर्नाटक दौरा करूंगा।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें