विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मिजोरम का दौरा कर सकते हैं भाजपा सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी 30 अक्तूबर पश्चिमी मिजोरम के ममित इलाके में जा सकते हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, जयराम रमेश और शशि थरूर सात नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए मिजोरम का दौरा कर सकते हैं। मिजोरम कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष लालरेमरुआटा रेंथलेई ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रियंका गांधी और शशि थरूर के पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए तीन और चार नवंबर को मिजोरम का दौरा करने की संभावना है।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक क्षेत्रों का दौरा कर सकती है प्रियंका
मिजोरम कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष ने आगे बताया कि प्रियंका गांधी राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी अल्पसंख्यक क्षेत्रों का दौरा कर सकती हैं। वहीं जयराम रमेश गुरुवार को मिजोरम का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान रमेश पार्टी के साथ बैठक के अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी शामिल होगें। वह रैली को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी ने 16 से 17 अक्तूबर तक मिजोरम का दौरा किया था, इस दौरान उन्होंने आइजोल और दक्षिणी मिजोरम के लुंगलेई क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया था।
पीएम मोदी भी मिजोरम जाएंगे
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मिजोरम का दौरा कर सकते हैं भाजपा सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी 30 अक्तूबर पश्चिमी मिजोरम के ममित इलाके में जा सकते हैं। दरअसल, लालरिनलियाना सायलो ने मिजोरम विधानसभा के स्पीकर पद से इस्तीफा देने के बाद मिजो नेशनल फ्रंट भी छोड़ दिया था। वह अब भाजपा के टिकट पर ममित इलाके से चुनाव लड़ेगें।