फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भूकंप के झटके, तीव्रता 5.1 मापी गई

Sun, 21 Jun 2020 05:33 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम के गुवाहाटी, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। मिजोरम के आइजोल को भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। शाम करीब 4.16 बजे मिजोरम और असम के गुवाहाटी समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन


फिलहाल किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। आइजोल से 25 किमी उत्तर-पूर्व में भूकंप का केंद्र बताया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 35 किमी नीचे था। मणिपुर डीजीपी नियंत्रण कक्ष ने कहा कि राज्य में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें