फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट में खुलासा: चैटजीपीटी इस्तेमाल करने वाले 83 फीसदी लोग बन रहे भुलक्कड़, दिमाग को गुलाम बना रहा एआई

Wed, 25 Jun 2025 06:04 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

शोध के मुताबिक, एआई के बिना काम करने वालों की तुलना में इसे इस्तेमाल करने वालों के मष्तिष्क की गतिविधियों में तारतम्यता 55 फीसदी घट जाती है। एआई इस्तेमाल करने वालों का दिमाग इस कदर इसका गुलाम बन जाता है कि शायद ही कोई अपनी लिखी एक पंक्ति को सही से याद रख पाए।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप नई प्रौद्योगिकी संग कदमताल करते हुए एआई यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता का बहुत ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इससे आपके दिमाग के काम करने की क्षमता 55 फीसदी तक घट सकती है। एक ताजा अध्ययन में यह बात सामने आई है कि चैटजीपीटी इस्तेमाल करने वाले 83 फीसद लोग कुछ ही मिनटों में यह भूल गए कि उन्होंने क्या लिखा था।

विज्ञापन


एआई का इस्तेमाल बढ़ने के साथ इसके नफा-नुकसान को लेकर समय-समय पर अध्ययन होते रहे हैं, लेकिन मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) का ताजा शोध एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने रखता है। महज चार माह की अवधि में ही शोध में यह बात निकलकर आई कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता से हमारे संज्ञानात्मक बोध यानी सोचने-समझने की क्षमता बुरी तरह प्रभावित होती है। शोध के मुताबिक, एआई के बिना काम करने वालों की तुलना में इसे इस्तेमाल करने वालों के मष्तिष्क की गतिविधियों में तारतम्यता 55 फीसदी घट जाती है। एआई इस्तेमाल करने वालों का दिमाग इस कदर इसका गुलाम बन जाता है कि शायद ही कोई अपनी लिखी एक पंक्ति को सही से याद रख पाए। शोध के दौरान चैटजीपीटी जैसे टूल की मदद न लेने वाले 95 फीसदी लोगों को अच्छी तरह याद था कि उन्होंने क्या लिखा।

ये भी पढ़ें: Amit Shah: 'प्रत्येक गांव के नियत दायरे में ब्रिक-एंड-मोर्टार बैंकिंग सुविधा हो', गृह मंत्री शाह ने दिया सुझाव
विज्ञापन


न याददाश्त दुरुस्त, न सोच में कोई रचनात्मकता
एमआईटी ने यह शोध विशेष तौर पर चैटजीपीटी इस्तेमाल करने वालों पर किया। बस चार माह में जुटाए गए आंकड़े दर्शाते हैं कि मष्तिष्क तंत्रिका की गतिविधियां 79 से घटकर 42 हो गईं। दिमाग में संचार की सक्रियता 47 फीसदी घट गई। शोध में पाया गया कि एआई उपयोग करने वालों की याददाश्त पर गहरा प्रतिकूल असर पड़ा और उनकी सोच में रचनात्मकता का स्तर भी नगण्य हो गया।

सोच-समझकर करें इस्तेमाल तो कारगर बनेगी प्रौद्योगिकी
अपना 80% समय स्वतंत्र रूप से सोचने में बिताएं। केवल 20% हिस्सा तथ्यों की जांच या सुधारों के लिए एआई की मदद से पूरा करें। खुद की जांच करें  अगर एआई की मदद से कुछ लिखा है तो आउटपुट देखे बिना तुरंत किसी और को यह समझाएं कि इसमें आप क्या कहना चाहते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Embassy: अमेरिका में अवैध प्रवेश पर मिलेगी सख्त सजा, दूतावास ने कहा- जेल-निर्वासन का करना पड़ेगा सामना

गूगल का इस्तेमाल करने वाले रहे कुछ बेहतर
शोध के दौरान कुछ प्रतिभागियों को चैटजीपीटी के बिना कुछ भी लिखने को कहा गया था तो वे एकदम असहाय नजर आए। अध्ययन के मुताबिक, चैटजीपीटी का इस्तेमाल शुरू करने के साथ ही दिमाग की सक्रियता में कमी आने लगती है और कुछ ही हफ्तों में यह प्रौद्योगिकी लोगों के लिए सहायक बनने के बजाय उनकी कमजोरी बन जाती है।

  • एआई की जगह गूगल का इस्तेमाल फिर भी बहुत ज्यादा बेहतर है। शोध के दौरान गूगल की मदद लेने वाले सिर्फ 11 फीसदी लोग ही यह भूले कि उन्होंने क्या लिखा था।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें