फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को डराने के लिए हो रहा है सीबीआई, ईडी का इस्तेमाल: ममता

Sun, 19 Jun 2016 08:57 AM IST
एजेंसी/ कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर अपने विरोधियों को डराने के लिए सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा, जहां भाजपा की सरकारें नहीं है, वहां केंद्र सरकार ने सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग को वहां की सरकारों को डराने के लिए लगा रखा है।
विज्ञापन


अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा पर ‘मेक इन इंडिया’ के नाम पर देश को बेचने का आरोप भी लगा डाला। ममता ने कहा, इन लोगों को देश के मूल्यों और सिद्घांतों की परवाह तक नहीं है। उन्होंने परोक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बंगाल के विकास का श्रेय लूटने का आरोप लगाया। ममता ने कहा, हमने बंगाल में 1.35 करोड़ फर्जी राशन कार्डों को रद्द किया। मगर उन्होंने (मोदी) दावा किया कि उन लोगों ने पीडीएस में धांधली को पकड़कर तीस हजार करोड़ रुपये की बचत की।

ममता ने कहा कि स्वच्छ भारत के तहत निर्मल भारत योजना चलाकर हमने बढ़त बनाई मगर उन्होंने यह कहकर इसका श्रेय लिया कि असल में वह स्वच्छ भारत का अभियान चला रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Published By: Amit Tiwari
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें