फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

"मिशन शक्ति" पर रूस, चीन, अमेरिका समेत विश्व समुदाय की प्रतिक्रिया

Fri, 29 Mar 2019 06:24 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एंटी सैटेलाइट बैलेस्टिक मिसाइल (मिशन शक्ति) - फोटो : ani
विज्ञापन
अंतरिक्ष में भारत की सामरिक सफलता 'मिशन शक्ति' पर चीन और अमेरिका के बाद अब रूस की प्रतिक्रिया सामने आई है।  रूस की यह प्रतिक्रिया भारत के एंटी सैटेलाइट मिसाइल के सफल परीक्षण के एलान के बाद आई है, मिशन शक्ति के साथ ही भारत दुश्मन के उपग्रहों को मार गिराने की क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। इससे पहले यह क्षमता सिर्फ दुनिया के तीन देशों- अमेरिका, रूस और चीन के पास थी।
विज्ञापन

रुस ने की भागीदारी की इच्छा के साथ अंतरिक्ष मे शांतिपूर्ण सहयोग की अपील

व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ani
भारत के वैज्ञानिकों द्वारा अंतरिक्ष में "मिशन शक्ति" के सफलतापूर्वक अंजाम दिए जाने के दो दिन बाद रुस की प्रतिक्रिया सामने आई है। रुस ने भारत के इस ऑपरेशन पर सकारात्मक प्रतिक्रया देते हुए सहयोग करने की इच्छा जताई है और अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ रोकने को लेकर भारत का सहयोग मांगा है।  रुस-चीन ड्राफ्ट-ट्रीटी का उल्लेख करते हुए रुस ने अंतरिक्ष में शांतिपूर्ण सहयोग पर जोर दिया है।

अमेरिका ने सामरिक साझेदारी बढ़ाने के साथ ही जताई थी अंतरिक्ष मे कचरा फैलने की आशंका

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Instagram
भारत के एंटी सैटेलाइट मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद अमेरिका ने चिंता जाहिर करते हुए अंतरिक्ष मे कचरा बढ़ने की आशंका जताई थी। अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक ने कहा था अमेरिका इस बात का अध्ययन कर रहा है, जिसमें भारत ने कहा है कि उसने अंतरिक्ष में कचरा नहीं छोड़ा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत के साथ हमारी मजबूत सामरिक साझेदारी के तौर पर हम अंतरिक्ष और विज्ञान में साझा हितों के लिए काम करते रहेंगे। हालांकि, अमेरिकी सरकार के लिए अंतरिक्ष में मलबा एक बड़ी समस्या है। हमने भारत सरकार के उस बयान पर ध्यान दिया कि परीक्षण इस तरह किया गया था जिससे अंतरिक्ष में मलबा नहीं हो।

चीन ने भारत का नाम लिए बगैर की थी अंतरिक्ष में शांति बनाए रखने की अपील

xi jinping - फोटो : ani
चीन ने बहुत ही सधे हुए शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए कहा था हम उम्मीद करते हैं कि हर देश अंतरिक्ष में शांति बनाए रखेगा । चीन की सेना ने उम्मीद जताई कि विश्व के सभी देश अंतरिक्ष में शांति व स्थिरता कायम रखने के लिए  कार्य कर सकते हैं। भारत का जिक्र किए बगैर चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने संबद्ध खबरें पढ़ी हैं। हमें उम्मीद है कि सभी देश अंतरिक्ष में शांति और स्थिरता कायम रखने के लिए काम करेंगे। वहीं, चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि आशा है कि हर देश अंतरिक्ष में शांति और स्थिरता कायम रखेगा।
विज्ञापन

पाकिस्तान ने विश्व समुदाय से की थी आवाज उठाने की अपील

इमरान खान - फोटो : फाइल फोटो
भारत द्वारा मिशन शक्ति की सफलता के एलान के बाद सबसे पहले पाकिस्तान की प्रतिक्रिया आई थी, उसने  कहा कि पाकिस्तान आउटर स्पेस में हथियारों की दौड़ रोकने का पक्षधर रहा है अंतरिक्ष सभी की साझा विरासत है और हर देश की जिम्मेदारी है कि ऐसे कदमों से बचे जिससे वहां सैन्यकरण हो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सुरक्षा को लेकर बड़ी बैठक बुलाई थी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दुनिया के बाकी देशों के सामने दुखड़ा रोते हुए इसको लेकर आवाज उठाने का आग्रह किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें