फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 जुलाई को एक साथ देश के सौ स्थानों से शुरू होगा मिशन क्लीन गंगा

Sun, 03 Jul 2016 02:35 AM IST
पंकज प्रसून/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा को प्रदूषण मुक्त करने और उसके किनारों को विकसित करने के लिए मिशन फॉर क्लीन गंगा की योजनाएं तैयार हो गई हैं। इसका शिलान्यास सात जुलाई को एक साथ देश के सौ स्थानों पर होगा। छह स्थानों पर मुख्य कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


जिसमें हरिद्वार, पटना, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और हावड़ा शामिल हैं। दो दिनों से इसकी तैयारी चल रही है। शनिवार को भी मिशन फॉर क्लीन गंगा के अधिकारियों के साथ जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने दिल्ली में बैठक की।

मिशन फॉर क्लीन गंगा योजना के तहत गंगोत्री से लेकर गंगासागर के बीच गंगा किनारे घाट बनाए जाएंगे और विद्युत शवदाह गृहों का निर्माण होगा। इसका शिलान्यास प्रमुख स्थानों पर केंद्रीय मंत्री करेंगे, बाकी स्थानों पर नमामि गंगे की योजना के अनुसार शिलान्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन


मिशन के तहत कई बड़े प्रोजेक्ट भी तैयार किए गए हैं। जिसमें गंगा में गिरने वाले छोटे बड़े सभी नालों के पानी को ट्रीटमेंट करने के लिए एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण शामिल है। इसके अलावा कुछ छोटे प्रोजेक्ट हैं, जिनकी शुरुआत इसी महीने से की जा रही है।

मिशन फॉर क्लीन गंगा से जुड़े संजय चतुर्वेदी ने बताया कि हरिद्वार में जल संसाधन मंत्री उमा भारती और भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। बाकी स्थानों पर मंत्रियों का नाम अभी घोषित नहीं किया गया है।

गंगा किनारे बनाए जाने वाले घाट और विद्युत शवदाह गृह के लिए केंद्रीय निर्माण एजेंसियां भी तय कर दी गई हैं। उत्तराखंड, बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल के लिए अलग अलग एजेंसी काम करेगी।

हर जिले में ग्राम स्तर तक होगा समितियों का गठन
गंगा की सुरक्षा का बीड़ा अब उसके किनारे रहने वाले लोग ही उठाएंगे। प्रदेश से लेकर ग्रामीण स्तर तक की गंगा समितियां गठित की जाएंगी। यह समिति गंगा के किनारे पौधे लगाएंगी, घाटों को सुंदर बनाएंगी, साथ ही गंगा यात्रा भी निकालेंगी। नमामि गंगे कमेटी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार यह कार्य 15 जुलाई से शुरू हो जाएगी। इससे पहले शिलान्यास कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें