फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार का फैसला, 31 दिसंबर तक लागू रहेंगे 'मिशन बिगिन अगेन' के दिशा-निर्देश

Fri, 27 Nov 2020 07:27 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने राज्य में 'मिशन बिगिन अगेन' के दिशानिर्देश को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने 30 सितंबर और 14 अक्तूबर को 'मिशन बिगिन अगेन' की नई गाइडलाइन जारी की थी, जिसमें कंटेनमेंट जोन से बाहर आने वाली दुकानों को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खोलने की मंजूरी दी गई थी।

विज्ञापन

 


इसी सप्ताह के प्रारंभ में सरकार ने उपासना स्थलों को खोलने की अनुमति दी थी। राज्य के कुछ हिस्सों में नौंवी से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय भी खोले गए हैं। होटलों एवं बारों को पहले ही खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। बता दें कि पिछले दो-तीन महीनों में सरकार ने लॉकडाउन पाबंदियों में कुछ ढील दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें